फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रक्षाबंधन के लिए पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहे युवक की ट्रेलर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के इचौली ग्राम में युसुफपुर कासिमाबाद मार्ग पर जाम लगाकर खड़े लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के सामने यूसुफपुर कासिमाबाद मार्ग पर शुक्रवार की शाम ट्रेलर से पास लेने में सामने से आ रही पिकअप से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रेलर के पहिये से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर्व के लिए पत्नी को मरदह मायके छोड़ने गए थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम चार बजे यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिया। मुहम्मदाबाद एसडीएम के आश्वासन पर शाम 6.30 बजे जाम समाप्त हुआ।कोतवाल आरएस नागर ने बताया कि मुर्की अगाध गांव निवासी जय शंकर यादव (40) रक्षाबंधन के अवसर पर पत्नी नीलम यादव को उसके मायके मरदह बाइक से पहुंचाने गए थे। वहां से मुर्की अगाध गांव लौट रहे थे। इचौली गांव के पास ट्रेलर से पास लेने के दौरान सामने से पिकअप आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रेलर के नीचे आने से ट्रेलर के चक्के से कुचलकर जयशंकर यादव की मौत हो गई। चालक ट्रेलर लेकर भाग गया। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मुर्की अगाध गांव निवासी श्रीबदन यादव के जयशंकर यादव इकलौते पुत्र थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी नीलम, पुत्री और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों ने शाम चार बजे यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग को जाम कर दिया। मुहम्मदाबाद एसडीएम डाॅ. हर्षिता तिवारी ने समझा- बुझाकर और किसान बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर शाम 6. 30 बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पलटी, दो गंभीर रूप से घायल-जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवढी मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अभईपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता ने बताया कि, गांव की ओर लौटे समय देवढी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे महली गांव निवासी रामसुधार यादव और अंबिका राय हेलमेट ना लगाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें