फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पोखरे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास करने लगी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। एक बाइक सवार 30 वर्षीय अज्ञात युवक अकेले ही गाजीपुर की ओर से वाराणसी जा रहा था। कुंवरपुर गांव के पास वाराणसी से गाजीपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। जब तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब युवक की शिनाख्त नहीं हुई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरु कर दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतक नीले रंग की जींस, फिरोजी रंग की शर्ट और हीरो बाइक से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें