फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रेमिका से बात करने की जिद, टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
सरौली में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक (लाल घेरे में)। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सरौली में एक युवक प्रेमिका से बात करने की जिद को लेकर सोमवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण नीचे उतरने के लिए उसका मान-मनव्वल करते रहे। लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। उसको समझाया गया। पुलिस के समझाने पर वह नीचे उतरा। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। थाना क्षेत्र के खिजिरपुर निवासी सचिन का जौनपुर में रहने वाली किसी युवती से प्रेम प्रसंग चलता है। युवती ने उसके नंबर को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें