फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पर तलवार लहराने वाले युवक को दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
सुहवल पुलिस द्वारा तलवार के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
सुहवल। क्षेत्र के सुहवल-नगसर मार्ग पर शनिवार को एक युवक के खुलेआम तलवार लहरा रहा था। करीब तीन फीट लंबी तलवार लेकर सड़क पर घूम रहे युवक को देख राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक सड़क पर तलवार लहराते हुए दिखाई दिया। उसके इस कृत्य को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और सुहवल थाना पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस को अपनी ओर आते देख युवक और भी आक्रामक हो गया और तेजी से तलवार लहराने लगा। पुलिस टीम ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह तलवार लहराते हुए भागने लगा। इस पर पुलिस ने दाैड़ाकर बड़ौरा पेट्रोल पंप के पास उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम निलेश कुमार (21) निवासी पटखौलियां बताया। पुलिस ने उसके पास से तलवार बरामद कर थाने ले आई। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलवार को सील कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें