फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रास्ते में रोककर महिला और उसके बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव में एक महिला और उसके बेटे पर रास्ते में मारपीट और गाली गलौज किया गया। मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक, देवैथा गांव की मूल निवासी भगवानी देवी ने आरोप लगाया है कि बीते 19 मई की शाम करीब 7 बजे वह अपने डेरा से घर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले मुलायम यादव और मुन्ना उर्फ शिवनरायण यादव ने उन्हें अचानक रोक लिया। रास्ते में रोकते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लात-मुक्कों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए महिला के बेटे ओमप्रकाश यादव को भी नहीं बख्शा और उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले के कारण भगवानी देवी और उनके बेटे ओमप्रकाश के सिर व शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें