फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालू लदे ट्रेलर का टायर फटने से 4 किमी तक वाहनों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भांवरकोल। बढ़नपुरा पुलिया के पास बुधवार की दोपहर बालू लदे ट्रेलर का अगला टायर फट गया। इससे सुबह 11.30 बजे गाजीपुर-भरौली मार्ग के दोनों तरफ चार किमी तक जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे तक जाम समाप्त हुआ।
गोरखपुर निवासी ट्रेलर चालक प्रमोद कुमार विक्रमगंज से ट्रेलर पर बालू लादकर गोरखपुर जा रहे थे। बढ़नपुरा संकरी पुलिया के पास ट्रेलर का अगला टायर फट गया। इससे ट्रेलर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वाहन की रफ्तार धीमी थी। ट्रेलर के खड़े होने से दोनों तरफ सुबह 11.30 बजे से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इसके बाद एनएचआई एवं पुलिस कर्मी हाईवे से ट्रेलर को हटवाने में जुट गए। एक-एक करके वाहनों को बाहर निकाला गया। दोपहर एक बजे तक जाम समाप्त हुआ।
ट्रेलर में फटे टायरों के हटवाने का काम शुरू हुआ। टायर लगने के बाद चालक रवाना हुआ। वाहनों की कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल व काॅलेज जाने वाले छात्रों को उठानी पड़ी। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया टायर फटने से ट्रेलर खड़ा हो गया था। इससे जाम लग गया था। अब वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें