फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गुजर रही थी ट्रेन, रेलवे ट्रैक पर अचानक आ गया ट्रैक्टर

विज्ञापन
डीटी लाइन पर दिलदारनगर बड़ी नहर रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी पैसेंजर ट्रेन। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
दिलदारनगर। जंक्शन से 700 मीटर की दूरी पर दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेलखंड पर शनिवार को हादसा होते हुए बाल-बाल बव गया। मौके पर मौजूद लोगों व लोको पायलट की सतर्कता के कारण संभावित दुर्घटना टल गई। एक ओर से पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी, तो दूसरी तरफ से रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर आ गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने से पहले से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रेन रुक गई। यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सुबह 8.28 बजे डिटी पैसेंजर ट्रेन जंक्शन से आगे के लिए रवाना हुई। जंक्शन से करीब 700 मीटर दूर बिजली उपकेंद्र के पास ट्रेन के पहुंचते ही कुछ दूरी पर एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने यह नजारा देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोको पायलट ने स्थिति को देखते हुए ट्रेन को कुछ दूरी पर ही रोक दिया।
वहीं चालक ने ट्रैक्टर को पीछे किया। इस दौरान ट्रेन चार मिनट तक खड़ी रही। ट्रैक्टर के रेलवे ट्रैक से पीछे हटने के बाद 8.33 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट की ओर से पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया गया है। ब्रांच लाइन पर पैसेंजर ट्रेन की गति सामान्यतः 30 किमी प्रति घंटा रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें