फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिविर में तीन दिनों में कुल 49 प्रकरणों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संशोधन शिविर बुधवार को राजकीय सिटी इंटर काॅलेज में संपन्न हो गया। शिविर में तीन दिनों में कुल 49 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसमें हाईस्कूल के 39 और इंटरमीडिएट के 10 प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा नए वर्तनी त्रुटि से संबंधित प्राप्त हुए 168 प्रकरणों को रिकार्ड में दर्ज करते हुए सभी का निस्तारण किया गया। इस तरह छात्र, माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन और जन्मतिथि से संबंधित निस्तारित 49 और नए प्राप्त वर्तनी से संबंधित निस्तारित 168 प्रकरणों को मिलाकर कुल 217 प्रकरणों का निस्तारण तीन दिन में किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से संशोधन के लिए 600 की सूची जारी की गई थी। इसमें तीन सौ हाईस्कूल और तीन सौ इंटरमीडिएट के प्रकरण शामिल थे। इसमें केवल हाईस्कूल के 39 और इंटरमीडिएट के 10 प्रकरणों का ही निस्तारण किया जा सका। सूची के शेष 551 प्रकरण से जुड़े छात्र एवं प्रधानाचार्य संशोधन कराने शिविर में उपस्थित नहीं हुए। शिविर के अंतिम दिन बुधवार को कुल 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें हाईस्कूल के 13 और इंटरमीडिएट के तीन प्रकरण शामिल हैं। वर्तनी त्रुटि से संबंधित हाईस्कूल में 60 और इंटरमीडिएट में 56 प्रकरण निस्तारित किए गए। शिविर में अंतिम दिन भी जन्मतिथि, पूर्ण नाम परिवर्तन और नाम में वर्तनी त्रुटि का संशोधन कराने वाले छात्रों की भीड़ लगी रही। हाईस्कूल में जन्मतिथि से संबंधित अंतिम दिन सिर्फ एक प्रकरण जांच टीम के सामने प्रस्तुत किया गया। उसकी जांच करते हुए संबंधित आवश्यक कागजात जमा कराए गए। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव ने बताया कि संशोधन शिविर के माध्यम से नए एवं पुराने दोनों मिलाकर कुल 182 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर की सफलता में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी, प्रवक्ता राम सिंहासन सिंह कुशवाहा, बोर्ड के हाईस्कूल के पटल सहायक जयप्रकाश केशरी और इंटरमीडिएट के पटल सहायक प्रमोद कुमार का पूर्ण सहयोग रहा। छात्रों ने इस तरह के शिविर भविष्य में भी आयोजित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें