जखनिया तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी। संवाद
गाजीपुर। जनपद की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 41 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जखनिया तहसील में हुआ।
डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. ईरजा राजा की मौजूदगी में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में 151 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। यहां सिंचाई विभाग देवकली के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 60 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 24 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में 37 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। जमानिया में 49 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 20 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर दो का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में 64 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।