फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नपं अध्यक्ष रेयाज समेत 32 शातिरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्तार के करीबी और आईएस-191 गैंग का सहयोगी रेयाज समेत 32 शातिरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके लिए 25 हजार के 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया है। इन शातिरों को शरण देने वालों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी है। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि प्रत्येक पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एक-एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम उनके सहयोगियों व शरणदाताओं के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई करेगी। इसके लिए स्वाट/सर्विलांस के भी तेज तर्रार पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। एसपी ने बताया कि पुरस्कार घोषित अपराधियों में मुख्तार अंसारी का करीबी और आईएस-191 गैंग का सहयोगी अपराधी व 25000 हजार का इनावी बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी भी शामिल है, जो जनवरी माह से भागा-भागा फिर रहा है।
विज्ञापन


इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुआ अभियान

गाजीपुर। एसपी ने बताया कि जिले में 25-25 हजार रुपये के इनामी 32 शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इनमें आईएस-191 गैंग का सहयोगी रेयाज अहमद अंसारी समेत विशाल कुमार, गोलू यादव उर्फ पियूष, आशा देवी, पुनीत पांडेय उर्फ बंटी, राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह, रोशन यादव, कान्हा यादव, पंचू राजभर, इंदल चौहान, छोटू यादव, रासबिहारी, कृष्णा सोनकर, सूरज चौहान, मोनू यादव, विशाल यादव, चुलबुल यादव, प्रद्युमन उर्फ यशवंत, दीपू कुमार, कृष्णा उपाध्याय, भोला यादव, सुरेश बनवासी, संदेश चौधरी, अभिषेक यादव उर्फ गोलू, रामनिवास राजभर, परवेज जमाल और नजीर अहमद समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें