फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच से 21 तक चलेगा विशेष जन जागरूकता अभियान

विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवा
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पांच से 21 जून तक सेवा, संस्कार, सुशासन, एवं सम्मान सुशासन के 12 वर्ष विषयक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रमों के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पांच जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। आठ से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 14 से 16 जून तक जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित होंगी। प्रभारी मंत्री ने 18 व 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं के आयोजन के निर्देश दिए। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 20 जून को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।

रायफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें