फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सावन में काशी आने के लिए औड़िहार से रोज चलेगी स्पेशल मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के दौरान काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जनपद के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। औड़िहार स्टेशन से प्रयागराज की ओर प्रतिदिन स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे जिले के श्रद्धालुओं को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि रेल प्रशासन ने 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रयागराज, बनारस, सूबेदारगंज और औड़िहार के बीच विशेष ट्रेन का संचालन 32 फेरों के लिए करने का निर्णय लिया है। प्रयागराज-बनारस स्पेशल सुबह 9:30 बजे प्रयागराज से रवाना होकर 11:50 बजे बनारस पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में बनारस-सूबेदारगंज स्पेशल दोपहर 12:30 बजे बनारस से चलकर शाम 4:10 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 कोच वाली मेमू रेक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेले के दौरान नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा और गाजीपुर सहित पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें