बरेंदा गांव स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में आग से जली इंवर्टर व बैटरी। संवाद
मरदह। थाना क्षेत्र के बरेंदा गांव में शुक्रवार की रात में विद्युत तार में हुए शार्ट सर्किट से अरुण राजभर के डिजिटल लाइब्रेरी में आग लग गई। कमरे में रखा इंवर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर सहित छात्र-छात्राओं किताब कापियां सहित कीमती हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। सुबह प्रतिदिन की तरह जब शनिवार की सुबह अरुण राजभर के लाइब्रेरी पर पहुंचे तो आग लगने की घटना जानकारी हुई।