फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट परीक्षा से अनुत्तीर्ण छात्रों के मन में जगी आशा की किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इससे नकलविहीन हुई बोर्ड परीक्षा की तस्वीर उभर कर सामने आ गई है। इस परीक्षा के परिणाम ने जहां तमाम छात्र एवं छात्राओं के भविष्य पर चार-चांद लगा दिया है वहीं जिले के कुल 15 विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी छात्र उत्तीर्ण नहीं हुआ है। परीक्षा परिणाम शून्य आने से ऐसे विद्यालयों की मान्यता छिन जाने का खतरा उन पर मंडराने लगा है। परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को निराशा हुई है लेकिन बोर्ड ने पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था करके उनके मन में आशा की किरण जरूर जगा दी है।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट परीक्षा का लाभ इंटरमीडिएट स्तर पर पहली बार दिया जा रहा है। जबकि हाईस्कूल स्तर पर यह पहले से लागू है। हाईस्कूल स्तर पर दो विषय में फेल होने वाले छात्र को एक विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध है। अगर छात्र एक विषय में फेल हैं तो वह बोर्ड के नियमों के अनुसार स्वत: पास कर दिया जाता है। इस बार इंटरमीडिएट स्तर पर सिर्फ एक विषय में फेल होने वाले छात्रों को ही कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिल सकेगा। बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जिले के कुछ कालेजों के कई परीक्षार्थियों ने श्रेष्ठता सूची में आकर अपने कालेज का स्थान ऊंचा कर दिया है लेकिन इससे हटकर देखें तो जिले में आठ हाईस्कूल और सात इंटरमीडिएट कालेज ऐसे हैं जहां से एक भी छात्र उत्तीर्ण नहीं हुआ है। इनका परीक्षा परिणाम जीरो रहा है। इन विद्यालयों में राजकीय हाईस्कूल मधुवन से छह छात्र और राजकीय हाईस्कूल रामपुर बलभद्र से एक छात्र परीक्षा में बैठा था। इन दोनों स्कूल का परिणाम शून्य रहा। इसके अलावा रामायन सिंह यादव मा. विद्यालय से 13, एसएसएस यादव से एक, राजदेव उ. मा.विद्यालय से सात, एसएसडीबी उ. मा. से एक, एम गंगाजी गर्ल्स से सात और श्री रामजी इ. का. से चार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन सभी विद्यालयों का परिणाम जीरो आया।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के सात विद्यालयों का परीक्षा परिणाम जीरो है। इनमें एलआरएम से नौ, मुसाफिर उ.मा.वि. से तीन, डीएन उमा विद्यालय से दो, एसएमजे इ. का. दो, एमपीवीजी इंटर कालेज से 16, जनता इंटर कालेज से पांच और श्री गांधी इंटर कालेज से आठ छात्रों ने परीक्षा दिया था। इन सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम जीरो रहा है। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में नकलविहीन परीक्षा हुई। परीक्षा का परिणाम भी संतोषजनक आया है। इससे छात्रों की पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिणाम आने से पहले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में परीक्षा परिणाम को लेकर जो भय व्याप्त था वह नतीजे आते ही दूर हो गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की ओर से एक लाख रुपये की धनराशि देने और उनका सम्मान करने के निर्णय का सभी ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें