फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन हजार रुपये में बनेगा पास, 200 बार पार कर सकेंगे टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से चार पहिया वाहनों से सफर करने वाले यात्रियों को 15 अगस्त पर सौगात देने की तैयारी है। विभाग की ओर से वार्षिक फास्टैग पास 15 अगस्त से लागू किया जाएगा। एनएचआई की नई व्यवस्था के तहत 3 हजार रुपये का वार्षिक पास बनेगा। इससे टोल प्लाजा से चार पहिया से एक वर्ष में 200 बार आवागमन किया जा सकता है। इससे उन लोगों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा, जो राष्ट्रीय राजमार्गों पर ज्यादातर सफर करते हैं, ऐसे लोग वार्षिक फास्टैग पास बनवा सकते हैं। एनएचआई की नई व्यवस्था से वाहन चालकों को काफी राहत मिलने का दावा किया जा रहा है। इससे टोल टैक्स भुगतान पहले से अधिक सुविधाजनक व किफायती हो जाएगी। 200 बार आवागमन होने पर पास सामान्य फास्टैग में बदल जाएगा। इसके बाद टोल का भुगतान मौजूदा दर पर करना होगा। एनएचआई की नई व्यवस्था के तहत बनने वाले वार्षिक फास्टैग पास को निजी कार, जीप, वैन (नॉन कामर्शियल वाहन) के मालिकों को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें