पंचायत चुनाव के दूसरे दौर के प्रथम चरण में जखनिया, सादात, मनिहारी और सैदपुर विकास खंडों में 16 -17 नवंबर को कुल 6268 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
इसमें प्रधान पद के लिए कुल 2949 और सदस्य पद के लिए 3319 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। चारों विकास खंड में बुधवार को शुरू हुए नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन सैदपुर के निर्वाचन अधिकारी शिवपूजन दूबे ने बताया कि प्रधान पद का एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डहरा कला ग्राम पंचायत ने एक प्रत्याशी ने प्रधान और सदस्य पद दोनों के लिए नामांकन किया था। प्रत्याशी ने आकर सूचना दी की वह सिर्फ सदस्य पद का ही चुनाव लड़ेगा।
अन्य तीन विकास खंडों के निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जांच के पहले दिन कोई पर्चा निरस्त नहीं किया गया है। उधर, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।