फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Tue, 17 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के महमूदपुर पाली राजभर बस्ती के पास 14 अक्तूबर की शाम बाइक सवार बदमाशों ने विद्यालय प्रबंधक व प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कैलाश यादव (52) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने आंदोलन किया था तब एसपी ने हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था लेकिन नंदगंज पुलिस एक महीने बाद भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बड़हरा निवासी कैलाश यादव श्री लखन दास  खड़ेश्वरी महाराज इंटर कालेज देवसिहा के प्रबंधक थे। वह प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। बताते हैं कि उनके बढ़ते राजनीतिक रसूख को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे थे। वह पहाड़पुर चट्टी से 14 अक्तूबर की शाम को पान खाकर बाइक से घर लौट रहे थे कि बदमाशों ने महमूदपुर पाली राजभर बस्ती के पास उन्हें गोली मार दी। उनके समर्थकों ने चक्का जाम कर दिया था। उनको शांत कतरो के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर वहां जाना पड़ा था। अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया था। मगर आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नंदगंज के थानाध्यक्ष राम सिंह का कहना है कि जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें