फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 107 जोड़ों का विवाह 14 जुलाई को बंशी बाजार स्थित रॉयल पैलेस में आयोजित होगा। तैयारियों के संबंध में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सीडीओ ने सामुहिक विवाह कार्यक्रम को समुचित ढंग से संपन्न कराने के लिए गठित समिति से जानकारी ली। उन्होंने विवाह कार्यक्रम में आयोजन स्थल पर तैयारी, स्वागत समिति एवं अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजने, फूल माला कलश स्थापना, खान-पान, विवाह संस्कार के लिए समाग्रियों की व्यवस्था, विवाह पंजीयन, सहायता राशि, सुरक्षा व्यवस्था, वैवाहिक जोड़ों को स्थल तक लाने की जिम्मेदारी, स्थल की साफ-सफाई, मंच संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रम के लिए गठित समितियों के अधिकारी सौपें गये कार्यों एवं उत्तरदायित्वों को निर्वहन करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। समीक्षा बैठक में उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकरी भूषण कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें