फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चकरोड विवाद के समाधान के लिए दो घंटे चली पैमाइश

विज्ञापन
निजामुद्दीनपुरा में चकरोड की माप करती राजस्व विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा गांव में एक चकरोड को लेकर करीब 40 वर्षों से चले आ रहे विवाद के समाधान के लिए शनिवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। जखनिया के उपजिलाधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड की पैमाइश की और सीमांकन कर निशान लगाया। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई देर शाम करीब चार बजे समाप्त हुई।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चकरोड की पहले भी कई बार पैमाइश हो चुकी है। छोटेलाल मौर्य और हिमांशु मौर्य की ओर से करीब दो महीने से दोबारा पैमाइश कराने की मांग की जा रही थी। इसके बाद एसडीएम अतुल कुमार राजस्व टीम के साथ पहुंचे और चकरोड का सीमांकन किया। राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चकरोड पर अतिक्रमण के मामले में धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। मौके पर चिह्नांकन करने के साथ संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में राजस्व टीम ने चुरावनपुर, जलालाबाद और धरहरा गोपालपुर पहुंचकर नाली और भूमि से संबंधित विवादों के समाधान की कार्रवाई भी की। निजामुद्दीनपुरा में चकरोड को लेकर छोटेलाल मौर्य और प्रदीप मौर्य पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें