फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
पाली गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल लोग। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गंगौली/सिधागरघाट। क्षेत्र के पाली स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार से श्रीरुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। यह धार्मिक आयोजन 22 मई तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा पाली शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अवराकोल होते हुए तमसा नदी तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर कलश स्थापित किए। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।कलश यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती हुई चल रही थीं। गाजे-बाजे और हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। प्रतिदिन सुबह सात से 10 बजे तक पूजन और शाम 6 से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। अयोध्या से आए कथावाचक आचार्य पंडित धनंजय गर्ग श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें