सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में मंगलवार को मिट्टी का अवैध खनन कर रहे जेसीबी और ट्रैक्टर को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। वाहनों को सीज करने की कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई से मिट्टी का अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के ओरवा, चतुर्भुजपुर, डे ढ़गांवा और नईबाजार क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी की अवैध खनन हो रहा है। गांवों से मिट्टी निकालकर ऊंचे दामों पर बिक्री किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने ओरवा गांव में छापेमारी कर मिट्टी का खनन कर रहे जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। छापेमारी में पकड़े गए जेसीबी और ट्रैक्टर को बंद कर खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।