फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा दशहरा पर यमदग्नि परशुराम घाट पर हुई भव्य महाआरती

विज्ञापन
नारी पचदेवरा गांव में गंगा आरती करते बटुक। स्रोत- आयोजक - फोटो : टूंडला के रैन बसेरा में लगी आग बुझाते लोग संवाद
विज्ञापन
जमानिया। गंगा दशहरा पर मंगलवार की रात कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि परशुराम गंगा घाट पर सनातन संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दीपों की रोशनी, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच मां गंगा की भव्य महाआरती की गई। मां गंगा के अवतरण दिवस पर गंगा घाट को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाट का नजारा ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पृथ्वी पर देवलोक उतर आया हो। महाआरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। आचार्यों ने शंखध्वनि, घंटों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की महाआरती संपन्न कराई। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और समाज को जोड़ने वाली परंपरा का प्रतीक है। मां गंगा का पवित्र जल जीवन और समाज को जोड़ने वाली धारा है। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों के विकास से धार्मिक आस्था मजबूत होने के साथ सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कमलचंद बाबा, सभासद प्रमोद यादव, डब्लू सिंह, अनिल यादव, रजनीश यादव, वेंकटेश और सुमिरन शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, गंगा दशहरा पर नारी पंचदेवरा गांव स्थित गंगा घाट पर मंगलवार की शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं गंगा आरती संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय नन्हे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत , अरुण सिंह, पुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
आरपार की माला बनी आकर्षण का केंद्र
गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा को अर्पित की गई आर-पार की विशाल माला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। आरती से पूर्व विधि-विधान के साथ माला उतारी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें