फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रांसमिशन विद्युत सुरक्षा परिषद की चार सदस्यीय टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। नरवर गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान मंडप में बांस खड़ा करते समय ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आने से अंतरराष्ट्रीय पहलवान सिपाही सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को ट्रांसमिशन विद्युत सुरक्षा परिषद की चार सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने भूमि से ट्रांसमिशन लाइन तार की दूरी मापी, जिसमें भूमि से 9.4 मीटर दूरी पर तार मिला जो मानक के अनुरूप था।
वहीं तार और पोल को भी देखा। साथ ही ग्रामीणों, घायलों एवं मृतकों के परिजनों से बातचीत करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच कई दिनों तक चलेगी।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर ट्रांसमिशन विद्युत सुरक्षा परिषद की चार सदस्यीय टीम दोपहर एक बजे नरवर गांव पहुंची।
टीम में शामिल क्षीतिज इंटरप्राइजेस के डायरेक्टर परीक्षित सिंह, सुरक्षा अधिकारी अंजलि मौर्या, अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद और अवर अभियंता अमरनाथ भारती ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने इलेक्ट्राॅनिक उपकरण से भूमि से ट्रांसमिशन लाइन तार की दूरी को मापा। मानक के अनुसार दूरी 8.4 मीटर होनी चाहिए, जबकि टीम को मौके पर यह दूरी 9.4 मीटर मिली।
इसके बाद उन्होंने तार और पोल की भी गहनता पूर्वक निरीक्षण किया।
साथ ही ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मृतकों के परिजनों और घायलों का भी बयान दर्ज किया। डायरेक्टर परीक्षित सिंह ने बताया कि जांच में तार की लंबाई मानक के अनुरूप मिली है। यह जांच कई दिनों तक चलेगी। रिपोर्ट शासन को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें