फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छह बकरियों की मौत

Tue, 29 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में रविवार की देर शाम की सुबह आग लगने से झोपड़ी में रखा पांच हजार रुपये नगद सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान पास में बंधी छह बकरियों की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन



जयरामपुर गांव निवासी नारायण राम की पत्नी ममता आग पर गरम करने के लिए दूध रखकर खेत पर चली गई। कुछ देर बाद अंगीठी की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख गांव के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे।


 लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। दमकल कर्मी वहां पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा पांच हजार रुपये नगद, सारा सामान और छह बकरियों की झुलसने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें