भांवरकोल। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरांव ग्राम के शिव मंदिर परिसर में पूर्व छात्र नेता निर्मेष कुमार राय ने सात सूत्रीय मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्राम की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय मांग पत्र में पहला जन सूचना अधिकार के तहत समस्त गांव में हुए कार्यों की जानकारी अभिलंब दिए जाने, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी समय से ना मिलने के कारण बताए जाने, ग्रामसभा तरांव में कृषि योग्य जमीन भूमि में जल-जमाव की निकासी की व्यवस्था किए जाने, गांव के सारे चकरोड का सीमांकन कर मनरेगा के तहत उस पर मिट्टी कार्य कराए जाने, विधायक निधि से हो रहे सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुसार मजबूत किए जाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की बिगुल पूर्व छात्र अध्यक्ष एसपी कॉलेज गाजीपुर एवं ग्राम निवासी निमेस कुमार राय ने फूंक दी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पूर्व में ही जिलाधिकारी गाजीपुर, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद को दिया जा चुका है। जिसमें 25 अगस्त को एक दिन का एवं 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन आमरण शुरू कर दिया जाएगा।