फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीआईएसएफ जवान से 64 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। थाना जंगीपुर क्षेत्र निवासी एवं सीआईएसएफ में आरक्षक पद पर तैनात जवान साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 64,174 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर थाना जंगीपुर में प्राथमिकी दर्ज कर मामले को गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रदीप यादव ने बताया कि वह वर्तमान में संसद पीएचसी, नई दिल्ली में तैनात हैं तथा 05वीं रिजर्व बटालियन सीआईएसएफ, गाजियाबाद के बैरक नंबर-07, थाना इंद्रापुरम क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसमें इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके कार्ड पर बच्चों को डोनेट करने से जुड़ी एक योजना एक्टिव हो गई है। एक एप डाउनलोड किया गया, उनके खाते से 64,174 रुपये निकल गए। जंगीपुर के थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल व तैनाती गाजियाबाद होने से विवेचना के लिए मामला गाजियाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें