फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन जांच पर धनउगाही करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीटी स्कैन जांच के नाम पर मनमाना शुल्क एवं धन उगाही करने वालों की अब खैर नहीं है। शिकायत मिलने पर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शुल्क निर्धारित कर दिया है। चेताया है कि निर्धारित धनराशि से अधिक पैसा लेने वालों के खिलाफ सीधे महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में तीन स्थानों पर सीटी स्कैन जांच कराई जाती है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिनकी कोविड जांच निगेटिव आती थी और मरीज में लक्षण कोरोना से संबंधित दिखाई पड़ते थे तो ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर सीटी स्कैन जांच करानी पड़ती थी। ऐसे में एक मरीज से सीटी स्कैन जांच के नाम पर 3500 से करीब 4500 रुपये वसूला जाता था। आमजन के हो रहे आर्थिक शोषण की शिकायत पर शासन की ओर से सीटी स्कैन जांच की दर निर्धारित की गई है। इससे अधिक दर लेने पर सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने के साथ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश शासन की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें