पिरल्लीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी पत्ता गोभी लदी ट्रक। स्रोत- सोशल मीडिया
- फोटो : Self
जमुई। क्षेत्र के पिरल्लीपुर रेलवे अंडरपास के सन्निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह पत्ता गोभी लदा माल वाहक पलट गया। स्थानीय रहवासी संकेत सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश से वाराणसी जा रहा माल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। माल वाहन पलटने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। चालक व खलासी को बाहर निकाला। दोनों को मामूली रूप से चोट लगी है। उनका इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया गया।