फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छत पर सो रहे बालक की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। नोनहरा थानाक्षेत्र के दारीडीह गांव में शनिवार की रात छत पर सो रहे बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। दाहिने हाथ में सूजन और दर्द के बाद बालक को सर्पदंश की जानकारी हुई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दारीडीह गांव निवासी आलोक (10) देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद उमस भरी गर्मी के चलते छत पर सोने चला गया। रात करीब दो बजे दाहिने हाथ में दर्द और सूजन का एहसास होने पर उसकी नींद टूटी। इसके बाद बालक ने इसकी जानकारी पिता रामाशीष राम को दी। बालक ने पिता को बताया कि दाहिने हाथ में सर्प ने डंस लिया है, जिससे सूजन होने के साथ दर्द भी काफी हो रहा है। जानकारी होते ही परिवार के लोग परेशान हो गए और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर निकल पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक की मौत हो गई। पहुंचने पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। बालक की मौत की जानकारी होने पर घर पर परिजन रोने-बिलखने लगे। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। नोनहरा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सर्पदंश से बालक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें