फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के लिए बना वरदान...

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के चालू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कार्यदायी संस्था द्वारा उसे पूर्ण करने के साथ उद्धाटन संबंधित तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। एक्सप्रेस-वे जहां लोगों के लिए वरदान साबित होगा, वहीं करईल क्षेत्र के किसानों के लिए संकट भी खड़ा कर दिया है। वजह इस क्षेत्र के अधिकतर गांव एक तरफ और खेत एक तरफ हो गए हैं। इससे खेतों तक जाने के लिए कोई रास्ता न होने से लोगों के सामने खेती करना बड़ी समस्या बन गई है। जबकि खेतों तक जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराने के लिए किसानों ने निर्माणदायी संस्था से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चांदपुर गांव के पास बने टोल प्लाजा के सामने गांव एक तरफ हो गया है और खेत दूसरी तरफ। इससे लौवाडीह, बेलसड़ी, रेडमार, जोगामुसाहिब, पारो, गांव के किसानों की लगभग पांच सौ बीघा खेत तक जाने का रास्ता नहीं होने से उन खेतों की जोताई और बुआई न होने से किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें