फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जल्द ही स्थापित होगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में जनपद लगातार आगे बढ़ रहा है। लंबे समय से 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित कराने का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होगा। शहर के मिश्रबाजार स्थिति पुराने जिला अस्पताल में खाली पड़ी भूमि को चिह्नित किया गया है। करीब 19 करोड़ से भवन का निर्माण होगा। जिले में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज को स्थापित हुए पांच वर्ष हो गए हैं। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ पैरामेडिकल की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। यहीं नहीं विभिन्न बीमारियों के करीब 3500 मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। इन पांच वर्षों में जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनों से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित कराने का निर्देश दिया गया, जिस पर मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने पुराने जिला अस्पताल परिसर में खाली पड़ी भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से प्रस्ताव पर मोहर लगते ही क्रिटिकल केयर यूनिट के स्थापित होने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कर निगरानी में उपचार कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्र ने बताया कि मिश्रबाजार स्थित पुराने जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होगा। इसकी शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें