फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर चढ़ने के विवाद में भिड़े बराती-घराती

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा गांव में बुधवार को जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती और बाराती पक्ष भिड़ गए। इसमें शिवबचन पटेल सहित कई लोग घायल हो गये। जयमाल पर चढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में तो पहले तेज बहस हुई तो बाद में मारपीट में बदल गई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। उधर नगरपालिका क्षेत्र के गोरवा मोहल्ले के मंगल बिंद के पुत्र की बारात बुधवार को चंदौली जिले के महुजी गांव गई हुई थी। बताया गया है कि उसी गांव में एक यादव के घर भी बारात आई थी। बिंद बिरादरी की बारात आगे-आगे चल रही थी और यादव परिवार की बारात पीछे थी। आगे निकलने की होड़ में दोनों पक्ष के बरातियों में मारपीट शुरू हो गयी और भगदड़ मच गई। इस दौरान अलख बिंद के साथ कई लोग चोटिल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामले को शांत कराकर शादी को की रस्में पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें