फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो अधिवक्ताओं का उत्पीड़न

Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। गोरखपुर, चंडीगढ़, जयपुर में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वे न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में संबंधित राज्य सरकारों का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। ऐसी घटनाओं को अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बताते हुए इन पर रोक लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन

सदस्य अधिवक्ता सर्वेश प्रताप सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंह यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर एसोसिएशन अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें विभिन्न राज्यों में अधिवक्ताआें पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की निंदा की गई। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी निर्णय लिया गया। अधिवक्ता समर प्रताप ने कहा कि अधिवक्ताआें का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता वसीम, राजेंद्र, मो. तारिक, नितीश, हरिप्रसाद, चिरायू प्रसाद, आत्माराम दुबे, मुंद्रिका, जीत नारायण सिंह ने भी घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें