फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का मुहल्ला छोड़ शहर अंधेरे में

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के लालदरवाजा फीडर में ट्राली का वैक्यूम बोतल रविवार की देर शाम फटने से संबंधित क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। शिकायत के बावजूद रात में ट्राली को दुरुस्त नहीं किया गया। 17 घंटे बाद सोमवार को दिन में बारह बजे ट्राली की खराबी दूर होने पर आपूर्ति सुचारू हो सकी, लेकिन विभागीय अफसरों को राज्यमंत्री की शहर में मौजूदगी की कोई परवाह नहीं रही।
विज्ञापन

एक तो सुबह और शाम लोग घंटों रोस्टरिंग का दर्द झेल रहे हैं, उस पर से आएदिन जर्जर उपकरण दगा देकर उनकी परेशानियों को और बढ़ा दे रहे हैं। रविवार की देर शाम प्रकाशनगर उपकेंद्र पर ट्राली में लगे वैक्यूम का बोतल फटने से लालदरवाजा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, महुआबाग, मिश्रबाजार, मिश्रबाजार, पचरस्ता, ददरीघाट, महाजनटोली, प्रकाशटाकीज सहित अन्य मुहल्ले में अंधेरे में डूब गए। करीब 17 घंटे बाद दूसरे दिन 12 बजे लोगों को बिजली का दर्शन हुआ है। रात में तो लोगों ने किसी तरह काम चलाया लेकिन सोमवार की सुबह पानी के लिए बिजली कटौती खूब खली। 15 दिनों के अंदर तीसरी बार लालदरवाजा फीडर की ट्राली में खराबी आई है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने कहा कि बीते रविवार की शाम सात बजे ट्राली में लगा वैक्यूम का बोतल फट गया। इसके कारण लालदरवाजा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट को दुरुस्त कर दूसरे दिन सुबह 12 बजे आपूर्ति सुचारू की गई। सामान और मैकेनिक उपलब्ध नहीं होने से रात में फाल्ट ठीक नहीं किया जा सका। आए दिन की खराबी से लोगों में रोष है। चरचा थी कि विभागीय अधिकारियों पर मंत्री का भी कोई खौफ नहीं है। हालांकि एक तरफ जहां राज्यमंत्री का मुहल्ला जगमग था, वहीं आधा शहर पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें