फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी न होने पर जताया रोष

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। भाजपा की बैठक पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इस मौके पर नगर पंचायत क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था न होने पर रोष व्यक्त किया गया। सफाई की बदहाल व्यवस्था से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश अकेला ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की निष्क्रियता के चलते पूरे नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दवाओं का छिड़काव न होने से मच्छरों का भरमार हो गई है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। वार्ड नंबर नौ एवं दस जलजमाव से ग्रसित हैं। वहां रहने वाले लोग जहां गंदे पानी के बीच से आने जाने को मजबूर हैं वही दुर्गंध से उनका जीना मुहाल है। कहा कि इन समस्याओं को लेकर पंचायत प्रशासन तथा संबंधित अधिकारी को पत्र देने के बाद भी आज तक इसका समाधान नहीं किया जा सका है। उन्होंने नागरिकों को इस दुर्व्यवस्था से लोगों को निजात दिलाने की मांग की। इस अवसर पर मनोज गुप्त, विश्वजीत सिंह, रामकृत प्रजापति, जितेंद्र चौरसिया, दिनेश जायसवाल, नंदू वर्मा, उपेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता गोपाल वर्मा तथा संचालन सदानंद साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें