फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया अल्टीमेटम

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त संघर्ष समिति उप्र पावर कारपोरेशन लि. की बैठक में कार्यालय सहायक निर्भय नारायण सिंह के साथ हुई मारपीट के मामले में गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। रौजा पावर हाउस पर सोमवार को हुई बैठक में कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कर्मी कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बैठक में सभी कर्मियों ने एकस्वर में इस घटना की निंदा की। उनका कहना था कि आए दिन उपकेंद्रों पर अराजकतत्वों द्वारा मारपीट कर हंगामा और तोड़फोड़ की जाती है। ऐसे में पीक आवर्स में सभी उपकेंद्रों पर सुरक्षा के बंदोबस्त किया जाए ताकि कर्मी भयमुक्त होकर कार्य कर सकें। उपखंड अधिकारी चतुर्थ जखनिया ई. आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के एके ओझा, एसडीओ मुहम्मदाबाद, मरदह, आरबी मिश्रा, विद्युत परिषद अवर अभियंता संघ के कमलेश श्रीवास्तव, पन्ना लाल सहित संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। समिति की ओर से इस बाबत डीएम को संबोधित पत्रक भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें