गाजीपुर। स्व. सिद्धेश्वर ऐसे महापुरुषों में से थे, जिन्होंने व्यक्ति, समाज सहित पूरे समूह के लिए कार्य किया। जब भी जरूरत पड़ी, उन्होंने लोगों को एकजुट करके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ये विचार प्रख्यात समाजवादी वक्ता व पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह ने रखे। वे सिद्धेश्वरनगर स्थित अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पर सिद्धेश्वर प्रसाद की पुण्यतिथि पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कर्मयोगी अपनी कार्य क्षमता के बल पर पहचान बनाता है। जो लोग बड़े निर्योगी व्यक्ति के सहयोग से अपना जीवन-यापन करता है, उसके चरित्र की ऊंचाई को कमजोर कर पाना किसी साधारण मनुष्य के वश की बात नहीं है। कई तरह की कठिनाइयों के बावजूद सैद्धांतिक व्यक्ति अपने रास्ते से पीछे नहीं हटता है तथा आगे बढ़ने के लिए निर्माण का रास्ता बनाकर अपनी पीढ़ी तथा बाद के लोगों को आगे बढ़ने के लिए विशेष रास्ता तैयार करता है। लालबिहारी पाठक ने कहा कि आज भी समाज को ऐसे व्यक्तित्व की जरूरत है, जो लोगों को एक सूत्र में बांधकर नई सामाजिक दिशा देने का प्रयास करें। अधिवक्ता अहमद जमाल जैदी ने कहा कि इस तरह का सहयोग सामाजिक विकास के लिए जरूरी है।
इसे हम लोगों को मिल जुलकर करना होगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एसपी पांडेय, कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, बिजेंदर राय, बेनीमाधव राय, पंचदेव सिंह, अक्षयवर बिंद, कैलाश बिंद, सचिदानंद सिंह, राममोहन पांडेय, राजेश वर्मा, रामजी सिंह, डा. रणविजय सिंह, डा. गुरुराम विश्वकर्मा, राकेश राय, अजय श्रीवास्तव, रमाशंकर राय, रामजी गुप्ता, शहजादे, निशिथ सिंह, आनंदबिहारी राय, चंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन अखिलेश राय ने किया। अंत में संस्था के प्रबंधक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।