फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा का शृंगार और महाभिषेक

Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर (ब्यूरो)। गुरुपूर्णिमा पर मंगलवार को नवापुरा स्थित शिव सांई मंदिर पर सांईबाबा का महाभिषेक किया गया। महाभिषेक से पहले बाबा की सुबह में आरती हुई जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल रहे। भक्तों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए मंदिर परिसर में यज्ञ भी किया।
विज्ञापन

पूरे जिले में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। गुरुओं ने अपने शिष्यों को विशेष ज्ञान और आशीष दिया। नवापुरा स्थित शिव सांई मंदिर में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विशेष तैयारी की गई थी। सांईबाबा के दरबार को सजाया गया था। पूरे मंदिर को भी फूलों से भक्तों ने सजाया था। सुबह छह बजे बाबा की आरती की गई। फिर बाबा का विधिवत महाभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर में रूठे इंद्र भगवान को मनाने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सैकड़ों श्रद्धालुआें को बुनिया और खिचड़ी का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया। इसके बाद बाबा की भव्य पालकी निकाली गई। सभी सांईनाथ की जय हो के जयकारे लगा रहे थे। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारी विश्वकांत दूबे एवं मयूर ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के मौके बाबा का भव्य शृंगार किया गया। बारिश के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया और भगवान से प्रार्थना की गई कि पानी बरसे जिससे लोगों का कल्याण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें