फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धमक सकती है सीबीआई

Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले को लेकर हो रही सीबीआई जांच के तहत अब जिले में छापेमारी तथा धर पकड़ की कार्रवाई होगी। सीबीआई के अधिकारी कभी भी यहां धमक सकते हैं तथा पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर सकते हैं। इस बात की चर्चा से पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को यहां के कई कर्मचारी इस बात को लेकर संजीदा नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत वर्ष 2005 से लेकर 2011 तक जिला अस्पताल समेत जिले भर के स्वास्थ्य केन्द्रों पर खर्च हुए धन का विवरण, ब्लड बैंक में खरीदे गए उपकरण, ब्लाकों के अस्पतालों पर हुए खर्च, टेंडर की जानकारी, दवाओं की खरीद आदि के अलावा बैंक स्टेटमेंट समेत कई प्रकार के हिसाब मांगे जा चुके हैं। यहां के कई अधिकारियों को तलब कर पूछताछ भी की गई है। करीब डेढ़ वर्ष से चल रही इस जांच की गाज अब जल्द ही गिरने वाली है। हालांकि अभी तक इस जिले में किस तरह के घोटाले हुए हैं या किसी खास गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की ओर से कुछ खास नहीं कहा गया है लेकिन यहां के दस्तावेजों में गड़बड़ी, खर्च का पूरा ब्योरा लेने के बाद टीम कुछ आंचलिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें