फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सदन में उठाया कटान का मुद्दा

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सेमरा और बच्छलकापुरा में गंगा कटान का मामला स्थानीय विधायक सिवगतुल्लाह अंसारी की ओर से विधानसभा में उठाया गया है। राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए श्री अंसारी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक गांव के शेरपुर,जो एशिया के बड़े गांव में एक है। 1942 की लड़ाई में गांव के आठ लोगों ने अपनी कुर्बानी दी थी। आज गंगा कटान के चलते इस गांव का अस्तित्व खतरे में है। मेरी मांग है कि गंगा कटान से शेरपुर, बच्छलकापुरा, शिवरायकापुरा, सेमरा और हरिहरपुर आदि गांव प्रभावित हो रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए बजट में व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद में एक शहीद पार्क है,जो आज से बीस वर्ष पहले बनाया गया था। पार्क को शहीदों की कुर्बानियों के अनुरूप ऐसा स्वरूप प्रदान किया जाए कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को लगे कि यह कोई प्रेरणा स्थल है। इसके अलावा श्री अंसारी ने मुहम्मदाबाद जैसे अति पिछड़े इस इलाके में एक कन्या डिग्री कालेज, पालिटेक्निक कालेज और इंजीनियरिंग कालेज खोलने की मांग की। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मगई नदी इस क्षेत्र से होकर बहती है। बलुआ घाट पर छलका पुल की जरूरत है। आजादी के दशकों बाद भी बीसों गांव के लोग बांस के बने पुल से आते-जाते है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्षेत्र में बिजली का आदेश है, लेकिन कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण ठीक ढंग से आपूर्ति नहीं हो पाती। पुरानी सरकार के समय से ही ऐसे कर्मचारी यहां नियुक्त हैं और वे जानबूझकर ऐसा कार्य करते है, जिससे जनता में सरकार के प्रति रोष हो। ऐसे कर्मियों के खिलाफ जांच कर मानिटरिंग कर कार्रवाई की जाए। इसके साथ उन्होंने बीस वर्ष से जर्जर सड़कों के निर्माण की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें