फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल सूची से मिलान पर ही बनेगा स्मार्ट कार्ड

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीबों का नि:शुल्क इलाज कराने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने का खाका खींचा जा रहा है। शासन ने कार्ड बनाने के लिए बीपीएल सूची का मिलान कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी ब्लाकों पर शासन से आई सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीपीएल सूची में शामिल गरीबों का नि:शुल्क इलाज भारत सरकार कराती है। एक कार्ड से परिवार के सभी सदस्यों का इलाज 30 हजार रुपये में कराने का नियम है। इसके लिए जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों को इलाज कराने को लाइसेंस दिया गया है। केंद्र सरकार का निर्देश है कि हर वर्ष नये स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। पुराने कार्डों को नहीं माना जाएगा। इस समय जिले में स्मार्ट कार्ड धारकाें का इलाज नहीं बंद चल रहा है। जिससे गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन ने सभी कार्ड निरस्त कर दिए हैं। अब नए सिरे से स्मार्ट कार्डों को बनाने के लिए शासन ने दो लाख 27 हजार बीपीएल लाभार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। शासन द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर ग्राम पंचायतों की सूची से मिलान किया जाएगा। एक-एक लाभार्थी के दरवाजे पर जाकर ग्राम पंचायत सचिव सूची का सत्यापन करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संबंधित खंड विकास अधिकारियों को सूची सौंप दी गई है। बीपीएल सूची के मिलान का कार्य पूरा होने के बाद स्मार्ट कार्ड बनाया जाएगा। पहले योजना का कार्य ग्राम्य विकास के जिम्मे था लेकिन शासन ने चिकित्सीय संबंधित कार्य होने के कारण इस योजना को स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया। इस विभाग में योजना के स्थानांतरित होने से गड़बड़ियों की अधिक शिकायत मिल रही है। योजना के नोडल अधिकारी डा. पीके राय ने बताया कि बीपीएल सूची का मिलान होने पर स्मार्ट कार्ड का वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें