फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका से होगी रिकवरी

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कासिमाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मेख पर अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में की गई वित्तीय अनियमितता पर बीएसए ने रिकवरी के आदेश दिए हैं। प्रधानाध्यापिका के ऊपर बाउंड्रीवाल पर अतिरिक्त कक्ष की दीवार बनवाने का आरोप है।
विज्ञापन

कासिमाबाद ब्लाक के मेख गांव निवासी अवधेश सिंह ने बीएसए को पत्र भेज कर शिकायत की थी कि प्राथमिक विद्यालय मेख की प्रधानाध्यापिका ने बाउंड्रीवाल के ऊपर अतिरिक्त कक्ष की दीवार खड़ी करा दी है, जिससे अतिरिक्त कक्ष के गिरने की आशंका है। इस गड़बड़ी की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। शिकायत को गंभीरता से लेतेे हुए बीएसए ने इसकी जांच जिला समन्यवक निर्माण शमशेर अली को सौंपी। उन्होंने निर्देश दिया कि 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करें। डीसी ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। उन्होंने 28 हजार 35 रुपये की रिकवरी करने की संस्तुति की है। बीएसए ने रिकवरी की धनराशि वसूलने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कासिमाबाद केके सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जानकारी देते हुए एबीएसए केके सिंह ने बताया कि रिकवरी की धनराशि वसूलने के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेख में वर्ष 2009-10 में अतिरिक्त कक्ष भेजा गया था। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। उन्होंने बताया कि दोषी प्रधानाध्यापिका को रिकवरी की नोटिस जल्द भेजी जाएगी। उन्होंने ब्लाक के समस्त भवन निर्माण प्रभारियों को निर्देश दिया है कि विद्यालयों के निर्माण किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें