फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चुनावी चर्चा छोड़कर जुटें काम में

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा के प्रदेश सचिव एसपी पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा बंद करके विकास कार्य में जुटने क ा आह्वान किया है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन पर नजर रखें। विकास के बल पर ही विरोधियों को करारा जबाव दिया जा सकता है। उन्होंने संतकबीरनगर में रेल हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी पांडेय समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव थे। इस समय प्रदेश कार्यकारिणी भंग चल रही है। उन्होंने सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कई लोकसभा क्षेत्रों का भ्रमण करके ब्राम्हण वोटों को सपा के पक्ष में करने की कोशिश की थी लेकिन चुनाव परिणाम सपा प्रत्याशियों के पक्ष में नहीं आए थे। मंगलवार को एसपी पांडेय ने सिटी रेलवे स्टेशन पर सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव परिणामों पर चर्चा अब बंद की जाए। अब विकास कार्यों में सभी को जुटना चाहिए। उन्होंने करें ।
सपा सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार समाजवादी पेंशन योजना का लाभ गरीबों को दिलाया जाए। इसके लिए सपा कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर ग्राम प्रधानों और सचिवों की ओर से चयनित किए गए लाभार्थियों की सूची देखें। यदि किसी अपात्र को योजना का लाभ दिया जा रहा है तो इसकी शिकायत करें। ताकि दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सपा प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने में जुटी हुई है। इसलिए ग्रामीणों से फीडबैक अवश्य लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें