फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए रसोईयादारों ने दिया धरना

Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बकाए के भुगतान के लिए बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। बकाया मानदेय की मांग को लेकर रसोइया संघ की महिलाओं ने सोमवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने अपने बकाए मानदेय के अविलंब भुगतान के साथ ही निष्कासित रसाइयों की मांग को बुलंद की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुहम्मदाबाद की पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि रसोइयां अथक परिश्रम करके एमडीएम का भोजन बनाती हैं। पर संबंधित विभाग की लापरवाही से उनका मानदेय काफी समय से लंबित पड़ा हुआ है। विभागीय अधिकारी सिर्फ झूठा आश्वासन देना काम करते हैं। तीन वर्ष से झूठा आश्वासन देकर धोखा किया जा रहा है। अब झूठे आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले सितंबर महीने में सीडीओ के निर्देश पर रसोइयों की बहाली के लिए एक कमेटी गठित की गई है। अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया है। अन्य वक्ताओं ने मानदेय का भुगतान सीधे खाते में करने की मांग की और कहा कि जो कटौती की जा रही है उसे बंद करने की मांग की। साथ ही हर वर्ष नियुक्ति की प्रक्रिया की मांग दोहराई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा, महासचिव ललिता, दुलारी, आशा, मुन्नी खातून, परवीन, उर्मिला, बसंती, कौशल्या, कंचन, उमरावती, लालसा, गीता, चंद्रप्रभा, अटवारी, मोनाती देवी, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें