फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश को लाने घरवाले रवाना

Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश विश्वकर्मा आज आएगा भारत, घर में जश्न का माहौल
विज्ञापन

बहरियाबाद (गाजीपुर)। पाकिस्तान की कराची स्थित मलीर जेल में बंद दिनेश विश्वकर्मा को रिहा कर दिया गया है। वह 26 मई को बाघा बार्डर के रास्ते हिन्दुस्तान आएगा। उसे लेने के लिए दिनेश के छोटे भाई रजनीश विश्वकर्मा, बहनोई सुजीत विश्वकर्मा बाबतपुर वाराणसी हवाई अड्डा से जेट एयरवेज के विमान द्वारा 12:50 उड़ान भरे, 2:50 दिल्ली पहुंचे।
इसके बाद 5:10 बजे इसी विमान से दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुए। रविवार की रात तक बाघा बार्डर पहुंच जाने की उम्मीद है। जहां 26 मई को दिनेश विश्वकर्मा को लेकर परिवार के लोग अपने गांव पहुंचेंगे। रविवार को भी दिनेश के घर जश्न जैसा माहौल रहा। पूरे दिन लोगों के आने-जाने का क्रम बना रहा। इसी क्रम में राष्ट्र्ीय विश्वकर्मा महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लाक अध्यक्ष शिवमूरत विश्वकर्मा के नेतृत्व में दिनेश के घर पहुंचा और उनके परिजनों से मिलकर बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ ही मंत्रीगण रामाश्रय विश्वकर्मा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्यमंत्री विजय मिश्र, सांसद राधेमोहन सिंह, विधायक सुब्बा राम, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, भाजपा नेता डा. मुकेश सिंह के साथ ही अरुण सिंह आदि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया के लोगों का भी आभार जातते हुए कहा कि मीडिया ही जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों दिनेश की रिहाई के प्रयास के लिए प्रेरित करता रहा, जिसका परिणाम सुखद रहा। प्रतिनिधिमंडल में सुदामा विश्वकर्मा, फूलचंद विश्वकर्मा, कुंजन विश्वकर्मा, अजय सहाय, प्रमोद श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, दीपक, अशोक, सुनील, इंद्रजीत, भिखारी विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें