फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तनशील है नैतिकता का स्वरूप

Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। श्री सिद्धेश्वर प्रसाद प्रज्ञा संस्थान की ओर से कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित गोष्ठी में समाजवादी चिंतक डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि सैद्धांतिक नैतिकता का स्वरूप परिवर्तनशील है। परिस्थितियों के अनुसार नैतिक मूल्यों के स्वरूप में परिवर्तन होता रहता है। परिवेश के अनुसार उस पर गंभीरता से ध्यान देकर उसके क्रियान्वयन को अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित गोष्ठी में डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि समय के दबाव में नैतिकता के दिशा परिवर्तन पर ध्यान देने के बजाय संकल्प के साथ उसका दिशा-निर्देश तैयार किया जाना चाहिए। इस पर लगातार चिंतन करने की जरूरत है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि इस दिशा में आज नागरिकों को जागरूक करने की जरूरत है। जब तक आम नागरिक लोकतांत्रिक प्रणाली की धारा से संकल्प के साथ नहीं जुड़ेगा, तब तक नैतिक समाज को बनाए रखने की जिम्मेदारी ठीक से नहीं उठाई जा सकती है।
इस मौके पर अमेरिका सिंह यादव, जनार्दन राम, राजदेव यादव, अनिल अनिलाभ, डॉ. मारकंडेय सिंह, सुधाकर राय, वरिष्ठ पत्रकार अभय नारायण, बृजेंद्रनाथ राय, दुर्गविजय सिंह, कृपाशंकर राय, अशोक राय, सुरेंद्र प्रसाद, रामबदन सिंह, चंद्रभान सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रो. केएन सिंह ने की। संचालन अखिलेश राय और संस्थान के संयोजक-प्रबंधक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें