फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर से लाइसेंसी पिस्टल चोरी

Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के कैथवलिया गांव स्थित गंगा बिहार कालोनी में शुक्रवार की रात कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवर, 25 हजार नकदी सहित एक लाइसेंसी पिस्टल गायब कर दिया। सुबह पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की अपने स्तर से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गंगा बिहार कालोनी निवासी राशिद खां की महुआबाग में ग्लास स्टोर की दुकान है। चार दिनों पूर्व वह परिवार के साथ अपने गांव नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव गया था। मकान में ताला बंद था। इसी बीच शुक्रवार की रात चोरों ने पड़ोसी के मकान की चहारदीवारी के सहारे राशिद के मकान की छत पर चढ़ गए और मकान में दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अंदर आलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्टल, 25 हजार रुपये नकद, लगभग तीन लाख मूल्य के जेवरात, तीन सिलेंडर तथा एक साइकिल उठा ले गए। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और पिस्टल, नकदी सहित कीमती सामान गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही पास- पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर हफीजुर्रहमान, सीओ कमलकिशोर, कोतवाल उमाशंकर पांडेय तथा एसआई रामस्वरूप वर्मा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मकान से फिंगरप्रिंट लिया और घटना की अपने स्तर से जांच-पड़ताल की। इस संबंध में सीओ कमलकिशोर का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।


इनसेट
लाइसेंसी पिस्टल बन सकती है सिरदर्द
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहों को प्रशासन जमा करा रहा है। ऐेसे में कारोबारी की पिस्टल चोरी होने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ता नजर आ रहा है। वजह चुनाव के समय इस लाइसेंसी पिस्टल का यदि गलत उपयोग हुआ तो जहां कारोबारी पर मुसीबत आ सकती है। वहीं पुलिस की भी सिरदर्दी बढ़नी तय है। ऐसे में पुलिस पिस्टल को बरामद करने तथा घटना के पीछे हकीकत क्या है, यह जानने के लिए हर संभव कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें