फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य व्यंग की रचनाओं की बौछार कर भिगोया

Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नागर रावत समाज (पंचायत) की ओर से तेलपुरा स्थित कार्यालय पर सोमवार की शाम होली मिलन एवं काव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवियों ने हास्य व्यंग की रचनाओं की बौछार कर लोगों को खूब भिगोया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत युवा हास्य कवि आलोक कुमार ने फाग में रंगों का त्योहार मुबारक हो, आप सभी को खुशियों का त्योहार मुबारक हो रचना पेश कर लोगों की सराहना बटोरी। इसके बाद धर्मराज प्रजापति ने हाय-हाय रे महंगाई, दिल का दर्द बताना छोड़ दिया। क्या बताएं माननीयों की हामी पर, पूड़ी-पकवान बनाना छोड़ दिया सुनाकर लोगों को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। इसी क्रम में प्रज्ञानमणि राहुल ने रंग खेलों होली के मस्ती में गुलाल लगाकर, होली के गीत गाओ अपनी बस्ती में न शोर मचाकर सुनाकर लोगों को सोचने को विवश किया। इससे पहले सभी संप्रदाय के लोगों ने जाति-धर्म के बंधन के भेदभाव से दूर हटकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर लगे लगाया। कार्यक्रम में डा. नुहालुद्दीन, ओमनारायण सिंह, संतोष ठाकुर, उपेंद्र सिंह, आफताब अहमज, संजय राम, संतोष कुशवाहा, सुरेश, राजेंद्र, वंदना, अनिल गुप्त आदि उपस्थित थे। संचालन चंद्रमणि तथा आभार वेदप्रकाश ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें