फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बनाया एक और भट्ठे को निशाना

Tue, 31 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के दो ईंट-भट्ठों पर लूटपाट का मामला अभी ताजा ही था कि रविवार की रात आठ हथियारबंद बदमाशों ने एक और भट्ठे पर लूटपाट की। भट्ठा मालिक सहित एक दर्जन मजदूरों को बंधक बनाकर 25 हजार से अधिक की नकदी, तीन मोबाइल तथा हजारों के सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए । इस मामले में भट्ठा मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। क्षेत्र में ईंट-भट्ठों पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं को लेकर भट्ठा मालिकों सहित क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध बताने से बाज नहीं आ रही है।
विज्ञापन

कासिमाबाद के मिश्रौली गांव निवासी महेंद्र राम का गांव के पास ही ईंट-भट्ठा है। इस समय भट्ठा बंद है लेकिन कुछ मजदूर ईंट-भट्ठों पर हैं। रविवार की रात महेंद्र राम अपने ईंट-भट्ठे पर सोए हुए थे। रात में करीब आठ की संख्या में हथियारों से लैस होकर बदमाश वहां धमक पड़े। सबसे पहले बदमाशों ने भट्ठा के मालिक को अपना निशाना बनाया। असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने उनसे 10 हजार रुपए नकदी, मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश मजदूरों कोे आतंकित कर लूटपाट करते रहे। इसके बाद सभी को भट्ठा मालिक के साथ एक टीनशेड के कमरे में बंधक बनाकर बदमाश भाग निकले। रात में ही भट्ठा मालिक की ओर से इस मामले की सूचना कासिमाबाद पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष आरआर यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर वापस चले आए। सोमवार को भट्ठा मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच करने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बदमाशों ने बनाया एक और भट्ठे को निशाना
d संवाददाता

Next
AU ऐप में पढ़ें