मुहम्मदाबाद। पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान के अंतर्गत इंटर कालेज मुहम्मदाबाद के खेल मैदान पर रविवार को ब्लाक स्तरीय स्वामी विवेकानंद ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वालीबाल प्रतियोगिता में करनपुरा की टीम विजेता एवं तिवारीपुर की टीम उपविजेता रही।
सौ मीटर दौड़ में हसीब अख्तर प्रथम, शैलेंद्र यादव द्वितीय एवं असगर को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर में राजू यादव पहले, रोहित यादव दूसरे तथा चंदन राम तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह चार सौ मीटर दौड़ में चंदन राजभर प्रथम, प्रेम सिंह यादव द्वितीय, अमित यादव तृतीय रहे, आठ सौ मीटर में बृजेश यादव प्रथम, नीरज कुमार बिंद द्वितीय, सत्येंद्र सिंह यादव तृतीय रहे। लांग जंप में धर्मेन्द्र यादव प्रथम, तेजबहादुर यादव द्वितीय और राजू कुमार को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक में सत्यम दुबे को पहला, रामगोपाल को दूसरा तथा अजय गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अजीत यादव प्रथम, आंशू यादव द्वितीय और अखिलेश यादव तृतीय रहे। जेवलिन थ्रो में अखिलेश यादव प्रथम, रामबली चौहान द्वितीय और उमेश यादव तृतीय रहे। लम्बी कूद में धर्मेन्द्र यादव प्रथम, तेजबहादुर यादव द्वितीय तथा राजू यादव को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिताओ में भाग लेना चाहिए। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा श्री अनिल कुमार, योगेश सिंह यादव, पारस यादव, सुरेंद्र राम एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी परमेश्वर सिंह यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य शंकरदयाल राय तथा संचालन हरेंद्र कुशवाहा ने किया।